भाजपा मेवल मंडल ने किया नही सहेगा राजस्थान कार्यक्रम का आगाज

भाजपा का प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम नही सहेगा राजस्थान का उदयपुर के मेवाल मंडल में मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी की अगुवानी में प्रारंभ किया गया, मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी ने बताया की राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने इन 5 वर्षों में राजस्थान की जनता के साथ कुठाराघात किया है, महंगाई बढ़ गई है युवा रोजगार के लिए दर दर ठोकरे खा रहे है कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक में राजस्थान ने रिकार्ड तोड दिए, राहत कैंप लगाकर लोगो का समय बर्बाद किया उसका जनता को कोई फायदा नही मिला और तो और सरकार ने सरकारी मशीनरी का पूरा दुरुपयोग किया कांग्रेस सरकार का यह कार्यकाल हर तरह से विफल रहा है और अब मुख्यमंत्री पर इनके ही विधायक भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे है अब राजस्थान की जनता इस सरकार को और सहने के मूड में नहीं है ,प्रदेश संगठन के निर्देश पर हर शक्ति केंद्र पर इस कार्यक्रम को किया जाएगा और घर घर जाकर नही सहेगा राजस्थान के पत्रक वितरित किए जायेंगे कार्यक्रम में मेथुडी पंचायत से चंदन सिंह मान सिंह भूपाल सिंह नाथू सिंह रघुनाथ सिंह देवी सिंह रूप सिंह मौजूद रहे इसी तरह गिंगला से नाथू कोलावत शिवजी पटेल वकतराम पटेल शंकर पटेल मेघराज पटेल के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष यशवंत त्रिवेदी ने बताया की कार्यक्रम नही सहेगा राजस्थान के अगले क्रम में उथरदा गुडेल सराडी खरका ईडाणा शक्ति केन्द्र पर कार्य क्रम किया जाएगा
