रेजीडेंसी स्कूल मे 71 पेड़ लगाकर वृक्षारोपण किया

 विनोद कुमार रैगर

वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान और भारत विकास परिषद् सुभाष के सयुक्त तत्वाधान मे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी मे 71 पेड़ लगाकर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया । मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्षद करणमल जारोली, प्रिंसिपल रंजना मिश्रा, वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, जल हीरो डॉ पी सी जैन ने 2 – 2 पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की । भारत विकास परिषद सुभाष के संरक्षक लाल चन्द जैन, शंकर लाल काबरा, भूतपूर्व अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा, अध्यक्ष रिषभ जैन, सचिव रणजीत लाल, कोषाध्यक्ष महेश वया, वृक्षम के एग्जीक्यूटिव मेंबर महेश उपाध्याय, लवीश चपलोत, अनिल कुशवाहा, चंद्र शेखर पूर्बीया ओर समस्त स्टाफ मे से 3 – 3 पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करने और पानी पिलाने की शपथ ली विद्यालय की ओर से ममता बोल्या, कविता जोशी, सरिता जैन, शकुंतला राठौर ओर रेखा शर्मा ने अतिथियों को ऊपरना ओढाकर स्वागत किया । कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षिका रोजी ने किया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!