कुंदन मेनारिया राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर के ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन, उदयपुर ग्रामीण के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह शक्तावत ने कुंदन मेनारिया को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । संभागीय अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि भूपेंद्र सिंह शक्तावत की सेवानिवृत्ति नजदीक होने के कारण कुंदन मेनारिया सीनियर नर्सिंग ऑफीसर वल्लभनगर को ग्रामीण जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत आमेटा , प्रदेश सचिव लालचंद ऐचरा एवं शहर जिलाध्यक्ष पवन कुमार दानाध्यक्ष, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी लाल लोहार, सचिव प्रवीण देवल व भीमलाल मेघवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
