वर्षा के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं के रोकथाम हेतु अधिकारी विशेष सतर्कता रखें -पंड्या

 विनोद कुमार रैगर

राजस्थान अनुसूचित जनजाति परामर्शदात्री परिषद (टी ए सी ) राजस्थान सरकार के सदस्य एवं पूर्व जिला उप प्रमुख लक्ष्मीनारायण पंड्या ने उदयपुर जिले में जयसमंद ब्लॉक के ग्राम सेमाल में कुछ दिनों से विद्युत लाइन के तारों के टूटने तथा विद्युत लाइन फाल्ट होने से 5 भेसों की मृत्यु तथा 6 घरों में बसंती देवी शर्मा, कंकू देवी पटेल सहित अन्य चार व्यक्तियों को करंट लगने से गंभीर रूप से घायल होने की सूचना पर संज्ञान लेते हुए ,अजमेर विद्युत मंडल के अधीक्षण अभियंता उदयपुर से दूरभाष पर वार्ता कर संबंधित क्षेत्र के सहायक अभियंता विद्युत विभाग को तत्काल सेमाल ग्राम की विद्युत लाइन फाल्ट को ठीक करने के निर्देश दिए ।टी ए सी सदस्य पंड्या ने अधीक्षण अभियंता उदयपुर से वार्ता में ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा के मौसम में होने वाली विद्युत दुर्घटनाओं के स्थाई रोकथाम हेतु विशेष प्रयास करने की आवश्यकता बताई , साथ ही उन्होंने विद्युत करंट से हुए मृतक पशुओं के पशुपालकों को निर्धारित मुआवजा राशि शीघ्र जारी करने हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!