मावली : खाद की किल्लत को दूर करने के लिए ज्ञापन सौंपा

मावली विधानसभा क्षेत्र में खाद की बहुत किल्लत होने से किसानों को भटकना पड़ रहा है। खाद समय पर नही मिलने के कारण क्षेत्र के किसानों की फसल खराब हो रही है,इस कारण मावली विधानसभा के कांग्रेस नेताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नाम उपखण्ड कार्यालय पर नायब तहसीलदार नंदलाल मेघवाल को ज्ञापन सोपा। जिसमे बताया कि जल्द से जल्द खाद की कमी को दूर किया जाए। इस दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, पंचायत समिति सदस्य मावली नटवर गुर्जर,ब्लॉक महासचिव मुंशी मोहम्मद,तुलसीदास वैष्णव, आतिक मोहम्मद,गिरिराज जोशी,सुंदर चौधरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
