मावली क्षेत्र के राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर पोसवाल का किया स्वागत

 ओमप्रकाश सोनी

मावली क्षेत्र के राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) के प्रतिनिधि मंडल ने नवनियुक्त जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल का मेवाड़ी पगड़ी ऊपरना ओढा कर स्वागत अभिनंदन किया।उसके बाद मे शिक्षा विभाग के नव सत्र के प्रारंभ होने पर सभी अधिकारियों का स्वागत अभिनंदन किया गया।जिसमें ओ पी बुनकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर को भी मेवाड़ी पगड़ी केसरिया उपरन्ना ओढा कर स्वागत करने के बाद में विभिन्न शिक्षक समस्याओं से अवगत कराया ।जिसमें शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को कार्यमुक्त किया जाए जैसे बीएलओ तथा उदयपुर जिले की तीन वर्षों से गणित विज्ञान अंग्रेजी विषय की डी पी सी तुरन्त करवाई जाय। संयुक्त निदेशक स्कूली शिक्षा उदयपुर संभाग पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को प्रतापगढ़, बांसवाड़ा शिक्षकों की एएसपी तथा वेतन विसंगति प्रकरण के बारे में अवगत करवाया । सीडीईओ आशा मंडावत को गुलदस्ता भेंट करने के बाद विभिन्न शिक्षकों की समस्या से अवगत करवाया गया।इस दौरान शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, जिला महामंत्री ओम प्रकाश मेघवाल, जिला संगठन मंत्री महेन्द्र कुमार निनामा, जिला प्रतिनिधी मंजू मीणा ,अंजू मीणा, मोहित मीणा, ब्लॉक अध्यक्ष खेरवाड़ा जगदीश कुमार मीणा, दिलीप मीणा सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!