भागवत कथा में उमड़ी भीड़

मावली कस्बे के गायत्रीनगर मोहल्ले के शिवमंदिर परिसर में भागवत कथा के पांचवे ,छठवें दिवस में भारी भीड़ रही ।कथावाचक व्यासपीठ पूज्यं नरेंद्राचार्य महाराज के मुखारविंद से गीत ,संगीत भज नो के सागर में महिला ,पुरुष नृत्य झूम उठे। अब तक पूतना एवम राक्षस वध , गोवर्धन पूजा ,छप्पन भोग एवम रुक्मणि विवाह की झांकिया प्रस्तुत की गई है।कथा से पूर्व श्रवण मास के तीसरे सोमवार को ओंकारेश्वर शिव मंदिर में सात जोड़ों ने रुद्राभिषेक में भाग लिया।उसके बाद सभी को स्नेहभोज प्रसाद कराया गया।भागवत कथा को सफल बनाने में भगवती लाल वैष्णव , सुंदर चौधरी ,ललित गुर्जर , लाल सिंह ,भरत विजयवर्गीय ,विकल्प त्रिपाठी , मदन श्रीमाली ,राजेन्द्र सिंह , जमना लाल तेली, नारायण चौधरी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।इसमें पूज्य नरेंन्द्राचार्य की टीम के सदस्य सुमित ,ऋषि तिवारी ,दीपू अवस्थी ,जय किशन ,अमिशेष आदि उत्साह से भूमिका निभा रहे।
