लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी ने किया सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नए कुलपति का अभिनंदन एवं सम्मान

 विनोद कुमार रैगर

उदयपुर – सुखाड़िया विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर के. एल. श्रीवास्तव का आज प्रात: साढे दस बजे सुखाड़िया विश्वविद्यालय अतिथि गृह में लायंस क्लब “लेकसिटी” उदयपुर द्वारा सम्मान किया गया। जानकारी देते हुए क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने बताया कि क्लब अध्यक्ष लायन डॉ.दीपेंद्र सिंह चौहान ने सुविवि के कुलपति प्रो. के एवं श्रीवास्तव को मेवाड़ी पाग व उपरणा धारण करवाया साथ ही एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी लायन केजी मूंदड़ा, जोन चेयरमैन लायन केवी रमेश, चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष लायन प्रमोद चौधरी लायन नरेंद्र शर्मा ने उपरणा व गुलदस्ता भेंट कर कुलपति का अभिनंदन किया, इस अवसर पर अतिथि गृह के परिसर में लायन सदस्यों ने कुलपति प्रो. के.एल. श्रीवास्तव के साथ पौधा  रोपण भी किया |

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!