रुण्डेड़ा में मंशापूर्ण महादेव व्रतधारीयो ने सूत का धागा बांध श्री मंशा महादेव व्रत का लिया संकल्प, 16 सोमवार करेंगे व्रत, मंदिर गुंजा शिवजी के जयकारों से

आक, धतुरा, बिल्वपत्र, प्रसाद चढ़ाकर मनोकामना पूर्ण करने की कामना
बाँसड़ा । चार माह तक किए जाने वाले मंशापूर्ण महादेव व्रत श्रावण शुक्ल पक्ष की चौथ शनिवार से शुरू हुए हालांकि अभी अधिकमास होने से कई श्रद्धालु 20 अगस्त से मंशा या मनसा महादेव का पहला व्रत लेंगे। जो अगले चार माह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक चलेंगे। शनिवार को मघा नक्षत्र और व्यतिपाता योग का संयोग भी रहा और इस संयोग में रुण्डेड़ा में महादेव मंदिर में 51 महिला, पुरुषों ने मंशापूर्ण महादेव का व्रत लिया। शनिवार सुबह व्रतधारी नहा धोकर तैयार हुए जिसमें पुरुष धोती, कुर्ता में तो महिलाएं सज धज सोलह श्रृंगार कर शिव मंदिर पहुँची और मनसा महादेव का व्रत कर संकल्प लिया। पंडित मुकेश मेनारिया ने बताया किन शनिवार को व्रतधारी मंदिर पहुँच, सूत का धागा बनाया, तत्पश्चात भोलेनाथ को आक, धतुरा, बिल्वपत्र, प्रसाद, दही चढ़ाकर पूजन कर शिवजी का जल से जलाभिषेक किया गया, इसके बाद सूत के धागे की पूजा की गई, तदुपरांत मंशा महादेव की कथा सुनी गई, जिसका वाचन गोपाल मेनारिया द्वारा किया गया एवं भोलेनाथ की पूजन के बाद महाआरती हुई एवं सभी भक्तो में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मंशा महादेव के जयकारों से शिवालय गूंजता नज़र आया। व्रतधारियों ने महादेव की पूजा अर्चना कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने एवं क्षेत्र में अच्छी बारिश की प्रार्थना की। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तक चार माह तक प्रति सोमवार को व्रतधारियों द्वारा उत्साह से व्रत के साथ पूजा-अर्चना भजन कीर्तन किया जाएगा। व्रत के दौरान बड़ी संख्या में व्रतधारी उपस्थित रहे।
