शिक्षको के प्रशिक्षण में बुनियादी साक्षरता सख्या ज्ञान के बारे में जानकारी दी

मावली कस्बे में 6 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के शिविर के पांचवे दिन सभी संभागीय को बुनियादी साक्षरता संख्या ज्ञान ( एफएलएन) एवं विद्यालय आकलन आधारित के बारे में बताया गया । सभी के आरपी ने गतिविधियो के माध्यम से बालक की समझ, ज्ञान, अभिव्यक्ति दैनिक जीवन में पारंगत हो कर अपनी समझ और ज्ञान से सीखने सिखाने की प्रक्रिया से आगे बढ़ सके । एसआरपी योगेश कुमार जैन, सुरेश कुमार देशबंधु के आरपी रामरतन कोठारी, विजेश आमेटा ,महिपाल सिंह चौधरी, भावना पुरोहित, कैलाश चंद्र खटीक, कविंद्र शर्मा, कार्यालय द्वारा शिविर में व्यवस्था पक संस्था प्रधान देवेंद्र कुमार ,नरेश कुमार कोठारी, महेंद्र सिंह कितावत संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर चुन्नीलाल अहीर उपस्थित रहे।
