जर्जर स्कूल भवन को लेकर सौंपा ज्ञापन, हादसे की सता रही आशंका

विनोद कुमार रैगर

भीण्डर उपखंड क्षेत्र के पाणुन्द ग्रामपंचायत कें राजकीय प्राथमिक विद्यालय खेराखेत के ग्रामीणो ने जर्जर कमरे कें हालात को लेकर भिंडर तहसीलदार सुनीता सांखला को उपखंड अधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा ज्ञापन में बताया के पाणुन्द ग्राम पंचायत के खेराखेत गांव में प्राथमिक विधालय संचालित है। विद्यालय में केवल दो कमरे बने हुये है विद्यालय का एक कमरा जर्जर हालत में होकर छत से बारिश के वक्त पानी टपकता है एवं आये दिन छत से प्लास्टर गिरता रहता है जिससे बच्चों के साथ कभी भी अनहोनी हो सकती है। विद्यालय के रसोई घर बरसात में पानी भर जाने काम में नहीं आता है विद्यालय में एक कमरा ठीक हालत में है उस मे सभी छात्र-छात्राओं पढ़ाया जाता है। उसी कमरे में ऑफीस कार्य होता है उससे बच्चों को भी परेशानी रहती है। वर्तमान में विद्यालय में करीब 55 बच्चे हैं। व विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत है ।उनमें से एक अध्यापक ट्रेनिंग में गये हैं। एक अध्यापक विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहे है पूर्व में भी हमारे द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं संबधित विभाग के अधिकारीयों को उक्त विद्यालय की परेशानी के बारे में अवगत कराया लेकिन अभी तक विद्यालय का जर्जर भवन सही नहीं हुआमौके पर लालुराम,धनराज,रुपलाल, नाथु,लोगर,कालुलाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!