चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए करें तिन योगाभ्यास : योग विशेषज्ञ- विनोद कुमार रेगर

उदयपुर – योग आसन आपको चिकनी, चमकती त्वचा पाने में मदद कर सकते हैं । इन योग आसनों का अभ्यास करने से सिर और चेहरे के क्षेत्र में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में मदद मिलेगी, जो प्राकृतिक रूप से सुंदर त्वचा टोन में सहायता मिलती हैं
(1)सर्वांगासन- त्वचा की खूबसूरती सम्बंधित समस्याओं से अगर आप परेशान है तो आप को नियमित रूप से सर्वांगासन का अभ्यास करनी चाहिए। यह त्वचा की खूबसूरती को ही नहीं बढ़ाता बल्कि झुर्रियों, पिम्पल्स और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को रोकता है।
(2)हालासन – चेहरे की खूबसूरती के लिए: इसके रोज़ाना अभ्यास से आपके चेहरे में निखार आने लगता है थयरॉइड के लिए यह थयरॉइड एवं पारा थयरॉइड ग्रंथि के लिए बहुत ही मुफीद योगाभ्यास है। यह मेटाबोलिज्म को कण्ट्रोल करता है और शरीर के वजन पर नियंत्रित रखते हुए आपको बहुत सारी परेशानियों से बचाता है।
(3)त्रिकोणासन- साफ त्वचा के लिए: इस आसन का नियमित अभ्यास करने से आप त्वचा संबंधी प्रोब्लेम्स से बच जाते हैं। त्वचा पर बार-बार दाने एवं मुंहासे निकलने की समस्या दूर हो जाती है और चेहरे को चमकदार बनाता है।
नोट-योग प्रशिक्षक व आयुर्वेदिक चिकित्सक के निर्देशक में योगाभ्यास करें

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!