प्रेमी युगल के साथ हुई वारदात जोधपुर के ओल्ड कैम्पस में हुई नाबालिग के साथ गैंगरेप

जोधपुर (राजस्थान) । रात्रि 10:30pm पर राई का बाग़ बस स्टैंड पर दो नाबालिक बच्चा बच्ची उम्र करीब 17-18 वर्ष जातियान रेगर हिन्दू, ब्यावर, अजमेर से भागकर यहाँ उतरे, फिर पास की एक होटल मे रुके, होटलकर्मी द्वारा बदतमीजी करने पर होटल से वापस बस स्टैंड आये.यहाँ तीन लड़के जिनकी उम्र करीब 21-23 वर्ष उनको बहला फुसला कर रेलवे ट्रैक होते हुए पास ही ओल्ड कैंपस JNV यूनिवर्सिटी के सुनसान हॉकी खेल मैदान में लें गए तथा वहां उसके साथ आये लड़के को पकड़कर उस बच्ची के साथ बारी बारी से सामूहिक दुष्कर्म अलसूबह तक करते रहें तभी पास ही मॉर्निंग वॉक करने वाले आमजन ने लड़की की चिल्लाने की आवाज़ सुनकर उधर गया तो वहाँ उसको देखकर तीनो आरोपी लड़के भाग गए. सुचना पर CP सर, मन DCP ,ADCP, ACP,SHO, FSL, MOB, डॉग स्कॉट मौके पर पहुचे.मौके की कार्यवाही करवाई गई आरोपियों की तलाश हेतु शीघ्र ADCP ईस्ट के नेतृत्व में विशेष टीमें बनाई गई. जिन्होंने परम्परागत पुलिस और तकनिकी आधार पर पीछा करते हुए घटना के कुछ घंटो के भीतर ही तीनो आरोपियों को उम्मेद भवन की पहाड़ियों मे बड़ी मुश्किल से पकड़ा गया, जहाँ उनके पहाड़ो मे गिरने पड़ने से शरीर मे चोटे आई, बमुश्किल उनको दस्तयाब कर प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल भेजकर उपचार करवाकर उनके साथ आगे विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही होटल कर्मी सुरेश जाट को दस्तयाब कर लिया गया है.पीड़िता बच्ची का प्राथमिक उपचार करवाकर मेडिकल करवाकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है. मुकदमा दर्ज कर QIU के प्रभारी ADCP सिखाऊ के द्वारा मेरे निकट सुपरवीजन मे अनुसन्धान प्रारम्भ कर दिया गया है.उक्त तीनो आरोपी JNV यूनिवर्सिटी मे इनदिनों छात्र नेताओं के चुनाव अभियान मे आये हुए है और यहीं रहकर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें है.उक्त चारो दस्तयाब आरोपियों का विवरण निम्न है1 समुंदर सिंह पुत्र श्री हाथी सिंह उम्र 21 साल निवासी उंडू पुलिस थाना शिव बाड़मेर 2 धर्मपाल सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ओसियां जोधपुर 3 भट्टम सिंह पुत्र गेनसिंह निवासी उंडू पुलिस थाना शिव बाड़मेर 4. सुरेश s/o प्रतापसिंह उम्र 37 वर्ष r/o लाम्बा ps बगड़ झुंझुनू अनुसन्धान विशेष टीम द्वारा जारी है, शीघ्र ही चालान पेश न्यायलय कर आरोपियों को सख्त सजा दिलवाने के प्रयास किये जाएंगे.
सादर

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!