तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

विनोद कुमार रेगर,आमेट (राजसमंद) । तेरापंथ भवन विराजित युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण की सूशिष्या साध्वी श्री कीर्तिलता ठाणा 4 के सानिध्य में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। साध्वी श्री कीर्तिलता द्वारा चौवदस की हाजिरी का वाचन किया गया। शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का आगाज तेरापंथ महिला मंडल द्वारा मंगलाचरण से शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर साध्वी श्री ने मंगल उद्बोधन में फरमाया की सभी संस्था संघ के प्रति समर्पित है। लेकिन महिला मंडल हर कार्य सक्रिय रहती है। अखिल भारतीय स्तर पर भी महिला मंडल एक नए-नए आयामों के साथ एक नई ऊंचाइयों को छूती हैं। इसी प्रकार आमेट महिला मंडल की हर कार्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं गत 2 वर्ष का कार्यकाल भी सराहनीय रहा। महिला मंडल के नवीन कार्यकारिणी व कन्या मंडल की नवीन कार्यकारिणी को साध्वी श्री ने आध्यात्मिक शुभमंगलकामना दी। स्थानीय परिषद तेरापंथ सभा अध्यक्ष देवेंद्र मेहता,मंत्री ज्ञानेश्वर मेहता, तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष पवन कच्छारा, सुमंगल साधिका जतन देवी बंम्ब आदि ने नवगठित कार्यकारिणी को आगामी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामना व संघ के प्रति इसी तरह समर्पित रहे। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष संगीता पामेचा ने सभी संस्था के पदाधिकारी का स्वागत अभिनंदन किया व अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की व सफल कार्यकाल के लिए आप सबका सहयोग मिलता रहे। कन्या मंडल संयोजिका अंजलि पितलिया, सहसंयोजिका अक्क्षी डूंगरवाल को तेरापंथ महिला मंडल व कन्या मंडल को शपथ ग्रहण निवर्तमान अध्यक्ष मीना गेलड़ा शपथ दिलाई व सभी के प्रति बहुत-बहुत अध्यात्मिक मंगल कामना की। इस अवसर पर महासभा सदस्य प्रवीण ओस्तवाल तेयुप अध्यक्ष मनीष ढिलीवाल,मंत्री विपुल पितलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष दललीचंद कच्छारा, गणपत लाल डांगी,जैन विद्या क्षेत्रीय प्रभारी मनोहर लाल दूग्गड़, देवेंद्र कच्छारा, अशोक पितलिया तेरापंथ महिला मंडल संरक्षक सुधा मेहता, परामर्शक संतोष देवी हिरण,कमला देवी डूंगरवाल, उपाध्यक्ष मयूरी पितलिया,निर्मला मेहता, सहमंत्री मीना पामेचा, सुमित्रा चोरड़िया, आदि व श्रावक श्राविकाओ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन सुधा मेहता ने किया । साध्वी श्री के मंगल पाठ द्वारा कार्यक्रम का समापन हुआ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!