आमेट में आयोजित महिला संवाद समारोह में उमड़ी महिलाओं की भीड़

विनोद कुमार रेगर,आमेट (राजसमंद) । नगर में रविवार को महिला संवाद समारोह आयोजित किया गया! समारोह में कुंभलगढ़ विधानसभा की विभिन्न ग्राम पंचायतों की बड़ी संख्या में महिलाओं ने उपस्थित होकर क्षेत्र के जाने-माने समाजसेवी दिलीप सिंह राव से मिलकर अपने गांव और पंचायतों से संबंधित समस्याओं और कुंभलगढ़ विधानसभा में सरकार की योजनाओं एवं लाभ से वंचित परिवारों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए । एवं पूरे विश्वास से दिलीप सिंह राव को विश्वास दिलाया कि हम सभी महिलाएं अपने गांव पंचायतों में पूरी तरह से आपके समर्थन के लिए मेहनत करेंगे। और आपके हर संघर्ष में आपका साथ देंगे। उन्होंने दिल से इस संवाद में आकर उनकी समस्याओं को सुनने के लिए धन्यवाद दिया। और कहा कि हम सभी आपको कुंभलगढ़ के विधायक के रुप में देखना चाहते हैं । जिसके लिए हम पूरी मेहनत करने के लिए तैयार हैं। और आग्रह किया कि आप हमारे गांव और पंचायतों में बीते कई वर्षों से चली आ रही शिक्षा रोजगार जल सड़कें गलियां आदि से संबंधित समस्याओं का निवारण करें । इस कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं के धन्यवाद के लिए समाजसेवी दिलीप सिंह राव ने सभी महिलाओं को एक सप्रेम भेंट देकर शुक्रिया किया। महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने सैकड़ों की संख्या में एकत्रित होकर समाज एवं अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाने की हिम्मत की उसको वह कमजोर नहीं पड़ने देंगे और आने वाले वक्त में पूरे तन मन धन से उनका साथ देंगे।कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र की हर समस्या को जल्द से जल्द शत-प्रतिशत पूरा करेंगे। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा समाजसेवी दिलीप सिंह राव के नाम के नारे भी लगाए और अपने विधायक के रूप में देखने का पुरजोर समर्थन किया । कार्यक्रम में दिलीप सिंह राव के साथ नारी शक्ति के रूप में ओम कंवर,मीनाक्षी राव,मंजु सोलंकी,काजल कंवर, पुष्पा राव, कविता दाधीच, लक्ष्मी कंवर,शांता कंवर, मीना कंवर,रेखा कंवर सहित सैकड़ो महिलायें एवं कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में पूर्व पंचायत समिति सदस्य गायड़ सिंह राठौड़, पूर्व नगर अध्यक्ष ललित गेलड़ा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र जांगिड़,रघुवीर सिंह राव,किशन सिंह सिरोड़ी,एनएसयूआई नगर अध्यक्ष मनीष मेवाड़ा,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सोहेल शेख,वन्नाराम भील, धर्मेंद्र सिंह,अरविंद सिंह,मांगु सिंह आदि मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!