उदयपुर महानगर जणवा समाज की कार्यकारिणी गठित चेनाराम अध्यक्ष, उदयलाल उपाध्यक्ष मनोनीत
उदयपुर,नितेश पटेल । उदयपुर महानगर जणवा समाज की कार्यकारिणी गठित की गई। इस मौके पर सर्वसम्मति से चेनाराम जणवा टीपरी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष उदय लाल जणवा बड़वल, सचिव नरेश जणवा जलोदा जागीर, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण जणवा खाखरवाड़ा, प्रचार प्रसार प्रभारी गोपाल जणवा करजू सहित कार्यकारिणी सदस्यों में लक्ष्मण जणवा लुणावा, मुकेश जणवा राजपुरा, सुरेश जणवा सेवाडी, बाबूलाल जणवा गोठड़ा, बाबूलाल जणवा सादड़ी को बनाया गया। इस अवसर पर शिक्षामंत्री डॉ मांगीलाल जणवा बड़वल, तेजपाल, पंकज जणवा बंबोरी, घनश्याम भानुजा, मुकेश जणवा राजपुरा, मोहन, अर्जुन, गणेश, रमेश सहित मुंडारा, लुणावा, टीपरी, डूंगरली सहित कई गांव के लोग मौजूद थे। इस मौके पर सभी ने उदयपुर के संभाग स्तरीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में फल वितरण का निर्णय लिया। 23 जुलाई को भजन संध्या रखी है। सभी ने कार्यकारिणी का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।
