लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी एवं राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में डबोक स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में कराया गया सघन पौधारोपण

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । लायंस क्लब उदयपुर लेक सिटी एवं राजस्थान विद्यापीठ यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में 150से अधिक ग्राफ्टेड फलदार चीकू,आम, अमरूद, तथा जामुन के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रोफेसर शिव सिंह सारंगदेवोत ने लायंस क्लब लेक सिटी के अध्यक्ष डॉ. दीपेंद्र सिंह चौहान, लायन के.जी .मूंदड़ा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. जी के माथुर के साथ के लगभग 40 लेकसिटी लायन सदस्यों की उपस्थिति में डबोक स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में विभिन्न फलदार ग्राफ्टेड पौधों का रोपण किया गया। क्लब सचिव लायन राजमल ओस्तवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण अभियान को गति देने के उद्देश्य से जुलाई और अगस्त माह में इस तरह के और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन राजेंद्र चित्तौड़ा, लायन अशोक जैन, लायन के वी रमेश, लायन प्रवीण आंचलिया, पर्यावरण पर्यावरण कमेटी के चेयरमेन लायन डॉ मनीष जैन, लायन यतींद्र सिंह बाबेल, लायन मनीष शर्मा, लायन मनप्रीत सिंह धींगड़ा,लायन मुकेश सिरोया, लायन नितिन पालीवाल,लायन भीमराज पटेल, लायन ओ पी शुक्ला,डॉ.आई जी माथुर, डॉ. दिलीप सिंह चौहान, डॉ हेमराज चौधरी, लायन अरुणा मूंदड़ा, लायन डॉ.अनुभा शर्मा, लायन डॉ. सिम्मी सिंह, लायन डॉ. वीनस व्यास,लॉयन माया सिरोया, लायन मीना बाबेल, लायन स्वाति रमेश,लायन अर्चना चित्तौड़ा, लायन प्रियंका शुक्ला तथा लियो हर्षित बाबेल एवं रूद्र प्रताप सिंह चौहान उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!