बरोड़िया से पैदल शिवभक्तों का जत्था मेवाड़ के आराध्य देव श्रीएकलिंगजी के दर्शन हेतु हुआ रवाना
आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को दोपहर में एकलिंगजी पहुँचने पर शिवभक्त करेंगे महादेव का जलाभिषेक
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । श्रावण मास की हिन्दू धर्म और संस्कृति में सबसे पवित्र महीने का दर्जा हासिल है और श्रावण मास में शिवभक्त भोले बाबा के दरबार पहुँच जलाभिषेक करके खुशहाली की कामना करते हैं और विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, जलाभिषेक, हवन कर शिवजी को भक्त प्रसन्न करते हैं। वही हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को शिवभक्तों का पैदल यात्रियों का जत्था बरोडिया और अगोरिया से उदयपुर जिले के कैलाशपुरी स्थित मेवाड़ आराध्य देव श्रीएकलिंगजी दर्शन हेतु डीजे साउंड के साथ सुबह 6 बजे पूजा अर्चना कर रवाना हुआ, जो बरोडिया, अगोरिया, छपरा, रुंडेडा, नवानिया, वल्लभनगर, सालेरा खुर्द होते हुए रविवार शाम 5 बजे श्रृंगीऋषि महादेव मंदिर पहुँचा, जहाँ सभी भक्तों ने रात्रि विश्राम किया और आज सुबह 10 बजे पुनः कैलाशपूरी स्थित श्री एकलिंगजी महादेव के दरबार में चीरवा, नागदा होते हुए पहुँच मेवाड़ के आराध्य देव श्री एकलिंगजी महादेव की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करेंगे। रात्रि श्रृंगीऋषि महादेव मंदिर में सभी भक्तों ने भजन कीर्तन किए।
भंवर सिंह, कमलेन्द्र सिंह, निर्भय सिंह, विजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, अर्जुन सिंह राजपूत ने बताया कि आज से 16 वर्ष पहले बरोडिया के निर्भय सिंह पिता नारायण सिंह राणावत सबसे पहले अकेले एकलिंगजी पैदल गए थे उसके बाद से ही धीरे धीरे शिवभक्तों की इसमें वृद्धि होती गयी और आज शिवभक्तों की संख्या सेकड़ो मे हो गयी है शिवभक्तों को एकलिंगजी जाते हुये 16 साल हो गए और इस वर्ष 17वा साल है।
रविवार को डीजे साउंड पर मधुर धार्मिक महादेव के भक्ति गीतों पर नाचते गाते थिरकते हुए शिवभक्त चल रहे थे और पुरुष और युवा के जत्थे महादेव के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे, जिससे पूरा मार्ग महादेव जी, ओम नमः शिवाय के उच्चारण से गुंजायमान हो गया। सभी पैदल यात्री भगवा रंग में रंगे हुए तथा हाथों में भगवा ध्वज जिसमे महाराणा प्रताप की तस्वीर उकेरी हुई लिए हुए चल रहे थे। शोपुरा, रुण्डेड़ा, नवानिया, वल्लभनगर सहित जगह-जगह रास्ते में ग्रामीणों ने अल्पाहार की व्यवस्था की। पैदल यात्रियों की मनुहार कर चाय, नाश्ता और फल वितरित किए। डीजे की धून पर पैदल यात्री नाचते गाते चल रहे थे। इस पैदल यात्रा मे हर वर्ग का व्यक्ति शामिल होता है और आज श्रावण मास के दूसरे सोमवार को दोपहर में एकलिंगजी पहुँचने पर शिवभक्त पूजा अर्चना कर जलाभिषेक के बाद अंत मे महाप्रसाद का आयोजन होगा
