हरियाली अमावस्या पर मेनार में ठाकुरजी को आज धरायेंगे छप्पन भोग
आज शाम समस्त ग्रामवासियों की ओर से महाप्रसादी का होगा आयोजन
बाँसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । श्रावण मास की हरियाली अमावस्या पर मेहतागढ़ मेनार के ओंकारेश्वर चौक स्थित प्रसिद्ध प्राचीन ठाकुरजी मन्दिर में आज सोमवार को ठाकुरजी के जयकारो के बीच ठाकुरजी को सामूहिक अनवरत छप्पन भोग मनोरथ का आयोजन होगा, जिसमें ठाकुरजी को 56 तरह के व्यजनों का भोग लगाएंगे और ठाकुरजी का अनेक रंगों से खाटूश्यामजी की तर्ज़ पर उनका विशेष श्रृंगार किया जाएगा, साथ ही हरियाली अमावस्या पर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली एवं अच्छी बारिश की कामना को लेकर पूरे गांव की ग्रामप्रसादी का आयोजन अंबामाताजी नोहरे में आयोजित होगा, जिसके लिए अपने अपने मोहल्लेवासियों से प्रत्येक घर से भोजन सामग्री हेतु सामान एकत्र किया गया, ताकि इस प्रसादी में सभी गांववासियों का सहयोग रहे। आज शाम 4 बजे से महाप्रसादी का आयोजन होगा।
