341 वरिष्ठ मातृशक्ति ने किए महाकाल एवं पशुपति नाथ के दर्शन
श्रावण के पवित्र मास में दांतीसर व वल्लभ बूथ से पहुंची मातृशक्तियों ने झाला का जताया आभार
उदयपुर,करण सिंह सिसोदिया । कुराबड़ तहसील के दांतीसर व वल्लभ पंचायत से 341 वरिष्ठ मातृ शक्तियों ने उज्जैन में महाकाल धाम एवं पशुपतिनाथ के दर्शन किए। पूर्व पंचायत समिति सदस्य भेरू सिंह वल्लभ ने बताया कि महिलाओं ने महाकाल के जयकारे लगाते हुए दर्शन कर क्षेत्र में खुशहाली की कामनाओं के साथ श्रावण के पवित्र मास में माता बहने प्रसन्न होकर झाला को धन्यवाद दिया। खेड़ी, दांतीसर , रोड़दा से बस वल्लभ पहुंचकर झाला ने सभी यात्रियों को सकुशल मंगल यात्राओं के साथ पूजन कर हरी झंडी दिखाई। इस दौरान भाजपा वल्लभनगर विधानसभा प्रभारी हिम्मत सिंह झाला, मंडल अध्यक्ष गंगाराम,महामंत्री दर्जान सिंह जगत, पूर्व पंसस भेरू सिंह वल्लभ,खेड़ी बूथ अध्यक्ष देवी लाल पटेल, दांतीसर बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह, रोड़दा बूथ अध्यक्ष ख्याली लाल जैन आदि उपस्थित रहे। दरजान सिंह ने बताया कि आगामी 25 को उज्जैन व पशुपति नाथ के दर्शन हेतु वली, वसु पंचायत से बसों से मातृशक्तियों को रवाना किया जाएगा।
