शिक्षकों ने 11 सूत्री मांगों को लेकर पैदल मार्च के माध्यम से सरकार को चेताया

विनोद कुमार रेगर
गंगापुर(भीलवाडा) – शिक्षकों को पढ़ाने दो, राजस्थान सरकार होश में आओ। जैसे गगनभेदी नारों के बीच गंगापुर उपखंड मुख्यालय के भूत बावजी मंदिर से उपखंड कार्यालय तक विशाल “शिक्षा बचाओ पदयात्रा” राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के जिला संगठन मंत्री रमेशचंद्र वैष्णव के नेतृत्व में निकाली गई। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष बालमुकुंद वैष्णव ने बताया कि स्थानांतरण, बीएलओ कार्य से मुक्ति, खेमराज कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, पदोन्नति सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में आंदोलन चल रहा है। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर समस्त उपखंड मुख्यालयों पर पैदल मार्च एवं धरना प्रदर्शन आयोजित हुआ। इसी के तहत आज गंगापुर उपखंड मुख्यालय पर शिक्षा बचाओ पैदल मार्च निकाला गया। पैदल मार्च में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के तहसील मंत्री प्रहलादराय तेली, प्रदेश प्रतिनिधि सुरेंद्र वैष्णव, जिला महासमिति सदस्य विभुराज सिंह, सत्यनारायण गुर्जर,प्रबोधक संघ के रमेश वसीटा, मनदीप सिंह, बद्री लाल जाट, अवधेश शर्मा, ओम प्रकाश व्यास, लक्ष्मण सिंह शेखावत, प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी,अनिल शर्मा, कैलाश चंद्र, वासवदत्ता खंडेलवाल, ओम प्रकाश शर्मा, राधेश्याम सुथार, बहादुर बंजारा, राकेश चौधरी, कमल किशोर मीणा, जगदीश चंद्र रेगर सहित सैकड़ों शिक्षकों ने उत्साह के साथ शिक्षा बचाओ पदयात्रा में भाग लिया। उपखंड कार्यालय के बाहर “राजस्थान सरकार होश में आओ होश में आओ” जैसे नारों से 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रशासन को शिक्षकों के हित में सरकार तक संदेश पहुंचाने के लिए विशेष जोर दिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!