गंगापुर में विधायक ने 4 करोड़ की लागत का बनने वाले ऑडिटोरियम का किया शिलान्यास

विनोद कुमार रेगर
गंगापुर (भीलवाडा) – सहाड़ा विधानसभा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने आज पालिका क्षेत्र में बनने वाले ऑडिटोरियम का शिलान्यास किया । पालिका द्वारा लगभग 4 करोड़ की लागत से इस ऑडिटोरियम का निर्माण किया जायेगा । विधायक द्वारा देवनारायण चंदेल सामुदायिक भवन के लोकार्पण व नवीन पार्क का शिलान्यास भी किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने सभी अथितियो का स्वागत सत्कार कर पालिका द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की । इस अवसर पर पीसीसी सदस्य रणदीप त्रिवेदी,पालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गहलोत ब्लाक अध्यक्ष सोहन लाल जाट,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष शंकर लाल जाट,ब्लाक उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष यूसुफ मोहम्मद छिपा, जयदीप त्रिवेदी,के साथ नगर पालिका के पार्षदगण, पालिका स्टाफ ,नगर के गणमान्यगण उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!