वृक्षम अमृतम को मिला इंडियन आइकॉन अवार्ड
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ,उदयपुर को होटल विवानता ताज होटल, नई दिल्ली मे पोंडिचेरी कि भूतपूर्व राज्यपाल किरण बेदी द्वारा पर्यावरण के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट एन जी ओ के लिए इंडियन आइकॉन अवार्ड से नवाज़ा गया इस अवसर पर देश मे कार्यरत विभिन्न क्षेत्रो मे कार्य करने वाले संस्थानों को सम्मानित किया गया इस अवसर पर मेजर जनरल संजय सोइ, जगदीश लूथरा, प्रोफेसर शुभा राजन, वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल पारीख, सचिव यशवंत त्रिवेदी, एग्जीक्यूटिव मेंबर लवीश चपलोत, महेश उपाध्याय, लाल सिंह, और निखिल श्रीमाली उपस्थित रहें
