राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति की बैठक संपन्न18 जुलाई से धरना प्रदर्शन
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । राजस्थान नर्सेज संयुक्त संघर्ष समिति उदयपुर की बैठक शनिवार को आई लेक्चर हॉल एमबी हॉस्पिटल, उदयपुर में हुई। संघर्ष समिति के सभी वक्ताओं ने एकमत से कहा की प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से 18 जुलाई से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा एवं अस्पताल में रोगियों की सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा। बैठक में 11 सूत्री मांगों की विस्तृत चर्चा की गई। संघर्ष समिति की जनता से भी अपील की गई कि वे हमारी सरकार से 11 सूत्री मांग मनवाने में सहयोग करें नरेश पूर्बिया ने बताया कि राज्य में नर्सेज को बिहार ,उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों की तुलना में ही मूल वेतन 7100 से 22700 प्रतिमाह कम मिल रहा है, वहीं हॉल ही बजट घोषणा 2023 में घोषित नए एसीपी नियमो से राज्य के अन्य समकक्ष संवर्गो से भी नर्सेज को 2 से 3 पे स्टेप कम वेतन जैसी उत्पन्न हुई विसंगति ,तथा मेडिकल कॉलेज सलंग्न चिकित्सालयो में सफाई कर्मियों से भी कम 7900 प्रतिमाह वेतन, उच्च योग्यता डिग्री,डिप्लोमाधारी प्रशिक्षित नर्सेज संवर्ग का असहनीय अपमान है। जिसे बर्दास्त नही किया जा सकता। वही नर्सिंग भत्ता, वर्दी भत्ता,विशेष वेतन भत्ता, हार्ड ड्यूटी भत्ता, मेस भत्ते में वृद्धि,,संविदा सेवा से नियमित हुए नर्सेज के संविदा सेवाकाल की नेशनल गणना ,नर्सिंग ट्यूटर एवम एएनएम वर्ग का पदनाम परिवर्तन ,ठेका प्रथा से भर्ती पर पूर्ण प्रतिबंध तथा समस्त संविदा नर्सेज का नियमित करण, स्वतंत्र नर्सिंग निदेशालय की स्थापना, नर्सिंग ट्यूटर एवम सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पद को राजपत्रित कर प्रशिक्षण केंद्रों पर कार्यरत प्रिंसिपल वाइस प्रिंसिपल को आहरण वितरण अधिकार देना, नर्सिंग छात्रों के स्टाईपेड़ मे वृद्धि करना, ड्रेस कोड में परिवर्तन करना, नर्सेज को प्राथमिक उपचार एवम आवश्यक जीवन रक्षक दवाई लिखने का अधिकार देना, एएनएम जीएनएम प्रशिक्षण केंद्रों को चिकित्सा एवम स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सा शिक्षा विभाग में लेना, सभी जिला चिकित्सालयों में क्रेच सुविधा उपलब्ध कराना इत्यादि मांगे लंबित है बैठक में हेमंत आमेटा, रमेश मीणा, पवन कुमार दानाध्यक्ष, नरेश पूर्बिया, संतोष परमार, संपत बड़ाला, चुन्नीलाल नागदा, फरीद मंसूरी, रेहाना बेगम ,महेंद्र सिंह सारंगदेवोत, लक्ष्मी लाल सालवी, कन्हैया लाल पूर्बिया, हार्दिक मेहता, हेमंत आमेटा द्वितीय, श्याम लाल मेघवाल, सुरेंद्र खटीक, दिनेश पारीक, दशरथ ईनानी, राजेश चौधरी, ऐलसम्मा, सूर्यकांता मीणा, सज्जन राठौड़, सोहनी उपाध्याय, सोहनी कटारा, लक्ष्मीनारायण चौहान, राजेश जैन गणेश डांगी,श्रीदेवी,सुनीता शर्मा,उर्मिला मीणा, नूरानी मेहड़ा, मोहनलाल मेघवाल, देवीलाल शर्मा, गोपाल भावसार, जगदीश सिसोदिया, भीम सिंह ,दिनेश सिसोदिया, सूर्य प्रकाश चौहान ,करण सिंह ,हरिश चौबीसा ,ललित भोजक, चंद्रकांता तलेसरा, बसंती मीणा, निर्मला सेन ,लालचंद ऐचरा, गणेश लाल ,अनिल जैन , गौरव शर्मा, राजूराम,अल्पेश परमार सहित कई नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे
