सुविवि नि:शुल्क प्रशिक्षण शिविर के 92 वें सप्ताह में योग प्रशिक्षक सुश्री कोमल चौधरी ने कराया आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास

उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । सुखाडिया विश्वविद्यालय की सामाजिक सरोकारिता की प्रतिबद्धता के मद्देनजर
विश्वविद्यालय योग केंद्र के तत्वावधान में विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर मैं विवेकानंद ऑडिटोरियम परिसर में स्थित कैफिटेरिया हॉल में गत वर्ष 19 अक्टूबर 2021से बिना किसी अवकाश के निरंतर चल रहे नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर के 92 वें सप्ताह में योग प्रशिक्षक सुश्री कोमल चौधरी ने योगाभ्यास कराया गया जानकारी देते हुए योग केंद्र समन्वयक डॉ दीपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस सप्ताह योग प्रशिक्षक सुश्री कोमल चौधरी ने प्रशिक्षणार्थियों को सूक्ष्म व्यायाम के साथ साथ हार्ट को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन ,गरूडासन, शलभासन, शशांकासन. मकरासन.भुजंगासन. नौकासन. सर्वंगासन. मंडूकासन. अर्ध चक्रासन गौमुखासन,धनुरासन आसन के साथ कपालभाति, नाड़ी शोधन एवं भ्रामरी प्राणायाम तथा योगनिद्रा का पूर्ण मनोभाव से अभ्यास करवाया गया। भ्रामरी प्राणायाम से तनाव, गुस्सा और अवसाद दूर होता है तथा दिमाग शांत होता है यह प्राणायाम माइग्रेन की समस्या के लिए बहुत फायदेमंद है। योगनिद्रा का अभ्यास रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, सिरदर्द, तनाव, , दमे की बीमारी, अनिद्रा, स्ट्रेस, और डायबिटीज जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!