वल्लभनगर बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का सौहार्द भ्रमण राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव में जायेगा 29 जुलाई को

भ्रमण कार्यक्रम को लेकर बार सभागार में हुआ साधारण सभा का आयोजन

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । बार एसोसिएशन वल्लभनगर के अधिवक्ताओं की बार सभागार में शनिवार को साधारण सभा का आयोजन हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से देश ही नहीं दुनिया के लिए एक निर्मल ग्राम, स्वजल ग्राम, आदर्श ग्राम और अब पर्यटक ग्राम बने राजसमंद जिले के पिपलांत्री गांव में अधिवक्ताओं का सौहार्द भ्रमण 29 जुलाई को जाना तय किया गया है। बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत ने बताया कि पिपलांत्री गांव को जल, जमीन और जंगल और बेटियां बचाने के लिए उन्हें कई सम्मान भी मिल चुके है, जहाँ बेटी के जन्म होने पर 111 पेड़ लगाएं जाते हैं और फिर वही बेटियां इन पेड़ों को भाई बनाकर राखी बांधती हैं, उन्हें बड़ा करती हैं। इससे पर्यावरण सुरक्षित हो रहा है, जहां के लोग पेड़-पौधों को बचाकर पर्यावरण संरक्षण में जुटे है, उस गांव पिपलांत्री सहित आसपास के दर्शनीय स्थलों का अधिवक्ता भ्रमण करेंगे और पिपलांत्री के पूर्व सरपंच श्याम सुंदर पालीवाल को पदम श्री का खिताब मिला है। उन सरपंच श्यामसुंदर पालीवाल से सभी अधिवक्ता मुलाकात कर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। साधारण सभा में बार अध्यक्ष रमेश चंद्र सांगावत, पूर्व बार अध्यक्ष मुकेश कुमार मेनारिया, उपाध्यक्ष अनूप पुजारी, महासचिव बाबुलाल डांगी, वित्त सचिव योगेंद्र माली, सचिव कैलाश मेघवाल, मुकेश गोपावत, दुर्गेश मेनारिया, भूपेंद्र मेनारिया, शांतिलाल डांगी, भेरूलाल रावत, नारायणलाल गाडरी, ललित डांगी, चंद्रप्रकाश मेघवाल, हेमंत मेनारिया, पवन गोपावत, शंकरलाल गाडोलिया, जगदीश, मनीष सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!