राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ब ने खेमली स्टेशन पर निकाली शिक्षा बचाओ पदयात्रा

मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के खेमली गांव में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ब द्वारा प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के आव्हान पर शनिवार को दोपहर 1:15 बजे शिक्षा बचाओ पदयात्रा के तहत रेलवे फाटक से मुख्य बाजार होते हुए महादेव मंदिर तक पदयात्रा निकाली गई । विभिन्न 11 सूत्री मांगों एवं सरकार को कुम्भकर्णी नींद से जगाने हेतु इस पदयात्रा का आयोजन किया गया। शिक्षकों को इतने अधिक गैर शैक्षणिक कार्यों में व्यस्त कर दिया गया है कि मूल रूप से शिक्षा तो बची ही नहीं है, शिक्षकों का मूल कार्य शिक्षण कार्य करवाना है जबकि हकीकत यह है कि अन्य गैर शैक्षणिक कार्य में अत्यधिक व्यस्त होने से शिक्षक अपना मूल कार्य करवा ही नहीं पाते हैं। ऐसे में परीक्षा परिणाम प्रभावित होता है और इन सब का खामियाजा सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को भोगना पड़ रहा है ।गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने के लिए शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावा सभी गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त किया जाना अति आवश्यक है। इन सभी बातों को आमजन तक पहुंचाने के लिए पदयात्रा का आयोजन किया गया। संगठन का कहना है कि शिक्षकों को बीएलओ सहित गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति, सभी कैडर की समय पर पदोन्नति, थर्ड ग्रेड शिक्षकों के ट्रांसफर एवं नई लागू की गई ओल्ड पेंशन योजना में जीपीएफ के एकाउंट नंबर जारी करवाना आदि ज्वलंत समस्याओं पर आँख मूंदकर बैठी सरकार को जगाना जरूरी हो गया है। पद यात्रा में विभिन्न माँगों की तख्तिया शिक्षक हाथो में लिए नारेबाजी करते हुए सरकार एवं जनमानस को शिक्षकों की विभिन्न माँगों के लिए जागृत किये चल रहे थे। इस पदयात्रा में प्रदेश से नियुक्त समन्वयक जगदीश शर्मा , उपशाखा ब के अध्यक्ष भीम सिंह राव ,सभा अध्यक्ष शेखर मंडोवरा, महिला उपाध्यक्ष किरण पहाड़ियां , वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र तेली,वरिष्ठ नेतृत्व नारायण लाल डांगी, प्रदीप कुमार आमेटा , रणवीर सिंह झाझडिया, संजय दर्जी ,भरत सिंह ,लक्ष्मी लाल प्रजापत ,उपशाखा मंत्री प्रदीप कुमार आमेटा ,जिला मिडिया प्रभारी गोपाल मेहता, सहित अनेक महिला व पुरुष शिक्षक उपस्थित थे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!