बाँसड़ा गांव के ग्रामीणों को कुए पर जाने की सड़क का हाल हुआ बेहाल

कई बार ग्राम पंचायत व जनप्रतिनिधि ने पी डब्ल्यू डी विभाग को लिखित व मौखिक रूप से शिकायत की परंतु इस पर किसी का भी ध्यान नही है ।

इस सड़क पर गांव के कई ग्रामीणों व महिलाओ का आना जाना रहता है ।

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । गांव में उदयपुर भींडर मुख्य मार्ग से जुड़ी सड़क जो खेड़ली की मुख्य डामर सड़क तक से संपर्क है । इस सड़क पर गांव की अधिकतर महिलाएं पुरुषों का अपने कुएं पर आना जाना रहता है । इस कीचड़ में आने जाने वाली महिलाओं के पैर में भी गाव पड़ने लग जाते है । कीचड़ में कई बार महिलाओं गिरती जाती है जिसे हाथ पैर पर चोट लग रही है । ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास से मांग की है कि तुम पी डब्ल्यू डी विभाग को या अन्य नेताओं विधायक या सांसद को लिखित व मौखिक रूप से लेटरपैड पर लिखकर दीजिए जिससे तरन्तु इस पर करवाही हो सके । गौरतलब है की इस रास्ते पर गांव के करीब 200 से अधिक घरों की आबादी के वाशिंदों का नित्य आना जाना रहता है । गांव के ग्रामीण व महिलाएं आक्रोशित हो रही है
ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क की मांग जबतक पूरी नही होगी तो आने वाले सभी चुनाव में अधिकतर महिलाएं वोटिंग नही करेगी । जिसे चुनाव में वोटिंग का प्रतिशत कम पड़ सकता है ।

ग्राम पंचायत सरपंच बांसड़ा रमेश जाट जनप्रतिनिधि कहना है कि ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण को लेकर बजट नहीं है इसलिए स्वीकृति नहीं कर सकते हैं

भरतकुमार व्यास बांसड़ा पंचायत समिति सदस्य भींडर का कहना है की उक्त मार्ग करीब दो से तीन किलो मीटर लंबा है जो वास्तव में बहुत ही खराब है, ग्रामीणों की मांग डामरीकरण रोड़ की है जो नितांत आवश्यक है । हमने भी आगे अधिकारियों को अवगत करवाया तो आश्वासन मिला की बजट आते ही करवा देंगे । बहुत ही जल्दी किसी न किसी मद से इस मार्ग को दुरस्तीकरण करवाने के लिए कटिबद्ध है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!