कर्नाटक में जैन मुनि की बेरहमी से हत्या के विरोध में आसपुर के सकल जैन समाज ने आक्रोश, ज्ञापन सौंपा
आसपूर,प्रवीण कुमार कोठारी । कर्नाटक में जैन मुनि की बेरहमी से हत्या के विरोध में आसपुर के सकल जैन समाज ने आक्रोश जताया है। सकल जैन समाज आसपुर ने शुक्रवार को आक्रोश रैली निकाली और एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कर्नाटक के बेलगांव जिले में हरेखोडी स्थित पार्श्वनाथ जैन आश्रम में समाज के संत कामकुमार नंदी जी की 5 जुलाई को आरोपी हसन दलायत एवं नारायण माली ने निर्मम हत्या कर दी और उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए । इस हत्याकांड के विरोध में डूंगरपुर जिले के आसपुर कस्बे के सकल जैन समाज ने हत्याकांड के विरोध में धर्म सभा का आयोजन कर आक्रोश रैली निकाली। जैन समाज ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर आक्रोश रैली के लिए सकल समाज गणपति मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। जहा से पुराना बाजार,प्रताप सर्कल,नया बस स्टेंड ,पृथ्वी राज सर्कल ,से होते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे । जहा एसडीएम राम निवास मीणा को सकल जैन समाज के लोगों ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने जैन संतों के साथ आए दिन हो रही घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की। मामले की गंभीरता से जांच करवाकर आरोपियों को जल्द पकड़ कर सजा देने की मांग की है ।वही जैन संतो को विहार के समय में पुलिस सुरक्षा देने की भी मांग की है ।इस अवसर पर नागदा समाज के सेठ लक्ष्मी चंद जैन,चंपालाल भूखिया,केसरीमल रामा,प्रकाश नागदा,भोगीलाल जैन ,मणिलाल जैन ,सुशील जैन ,कमलेश भुखिया,नरेंद्र जैन सहित रामगढ़,बड़ौदा, कतिसौर, पारडा ईटीवार के सेकडो लोग मौजूद रहे ।
