2 हैंडपंप लगने के क्षेत्रवासियों के खिले चेहरे,हैंडपंप लगने से जटिया समाज एवं रावत समाज को नहीं लाना पड़ेगा दूर से पीने के पानी

बांसड़ा,कन्हेयालाल मेनारिया । बांसड़ा ग्राम पंचायत के तालाब के पास जटीया समाज की छोटी बस्ती एवं बांसड़ा का खेड़ा में रावतों की बस्ती में हैंडपंप लगने से मोहल्ले के सभी समाजजन की महिला एवं पुरुषों को दूर से नहीं लाना पड़ेगा पानी । गौरतलब है की मुख्य गांव बांसड़ा के जटिया समाज के कुछ परिवार पिछले कई सालों से खेत पर कच्चा पक्का आवास बनाकर रह रहे है परंतु पानी के अभाव में उन्हें या तो कुए से या फिर ट्यूबवेल से पानी लाने को मजबूर थे । बस्ती वासियों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा से विगत दिनों हैंडपंप की मांग रखी थी उस समय व्यास द्वारा दोनों बस्ती वालों को भरोसा दिलाया कि आपको एक दो माह में ही हैंडपंप स्वीकृत करवाकर आपको सुपुर्द कर देगें जिससे मोहल्ले वासी आशान्वित थे तो उनकी आशा के अनुरूप आज उन्हें हैंडपंप मिल गया । जिससे सभी मोहल्लेवासी माताएं खुश हैं । सभी समाजजन ने हैंडपंप लगवाने के लिए स्थानीय पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य भरतकुमार व्यास बांसड़ा ने बताया की पूरी ग्राम पंचायत के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है एवं न ही छोड़ेंगे । इस अवसर पर दोनों बस्तियों के नीवासी जटिया भगवतीलाल, भगाजी, कनाजी, लछीराम, वजेराम, मोहन, धूलचंद सुरेश, कालूलाल, भूरालाल, चतुर्भुज सहित रावत समाज के मांगीलाल, मंगनीराम, तुलसीराम, भगवतीलाल, बालूलाल, सुरेश, राजकुमार सहित सभी मोहल्लेवासी मौके पर मौजूद रहे । सर्व प्रथम हैंडपंप का पूजनकर भगवान को पानी का भोग लगाया फिर सभी ने पानी पिया पानी मीठा पीने योग्य था । इस अवसर पर वहां मौजूद सभी महिला पुरुषों एवं बच्चों के चेहरे खिल उठे ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!