रठाना वासी तीन दिनों से बिजली से परेशान
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के नुरडा ग्राम पंचायत के रठाना गांव में तीन दिन से बिजली बन्द होने से ग्रामीण परेशान है। गांव के अम्बालाल गुर्जर ने बताया कि गांव में तीन दिनसे बिजली कुछ समय के लिए आती है और बन्द कर दी जाती हैं। इधर लाइन मेंन से बात की तो उसने बताया कि मेरी ड्यूटी अभी यहाँ पर नही है।और पलाना जेईएन से बात की तो सन्तुष्टि प्रद जवाद नही दिया जाता है ग्रामीणों ने बताया कि तीन रात से बिना बिजली के सोना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि इसका शीघ्र निराकरण नही किया तो आन्दोलन किया जायेगा।
