सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रतिनिधिमंडल द्वारा शिक्षा मंत्री डॉक्टर बीडी कला के नाम जिला कलेक्टर ओपी बुनकर उदयपुर को 7 सूत्री मांग पत्रों का ज्ञापन सौंपा ।
सुरेश कुमार देशबंधु ने बताया कि शिक्षा विभाग में रोस्टर रजिस्टर का संधारण कर बैक लॉग भरा जाए तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण से रोक हटाकर नॉन टीएसपी से टी एस पी क्षेत्र तथा टी एस पी से नॉन टी एस पी क्षेत्र में तबादले किए जाए 3 वर्षों से रुकी डी पी सी की जाए गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को तुरंत कार्य मुक्त किया जाए जैसे बीएलओ शिक्षक एवं प्रबोधक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर की जाए लेवल 2 सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों की पदोन्नति विषय वार की जाए साथ ही अनुसूचित जाति ,अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के बालक बालिकाओं की छात्रवृत्ति बढ़ाई जाए। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर आप से वकील प्रोटेक्शन की तर्ज पर राजस्थान टीचर प्रोटेक्शन एक्ट 2023 राजस्थान शिक्षक संरक्षण अधिनियम 2023 लागू करने के आदेश किए जाएं इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष देवीलाल मीणा, गंगाराम मीणा, ब्लॉक महामंत्री इंद्र मल मीणा, ललित शंकर मेघवाल, निर्मल कुमार मीणा, मोहनलाल कुमावत, दिव्या मेघवाल, पारुल गमेती, जालमचंद, मणिलाल मीणा सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
