कर्नाटक के सांसद का मावली में स्वागत किया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में शनिवार को कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और भाजपा के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष लहर सिंह सिरोया मावली पहुंचे । गौरतलब है कि सिरोया सन 1956 में मावली राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मावली गाँव के पूर्व छात्र रहे है । उनका प्रारम्भिक अध्ययन मावली में हुआ है । वे मूलतः कुंवारिया जिला राजसमन्द के निवासी है। मावली में अध्ययन होंने के नाते वे अपनी पाठशाला को निहारने के लिए आये। मावली पहुंचने पर भाजपा के पदाधिकारि ओर ग्रामीणों द्वारा सिरोया का भव्य स्वागत किया गया। उसके पश्चात सिरोया का राजकीय उच्य माध्यमिक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा स्वागत अभिनन्दन कार्यक्रम रखा गया । सिरोया ने बालको को अपने उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य बड़ा रखो ओर हमेशा सकारात्मक सोच के साथ पूर्ण संकल्पित होकर अपने लक्ष्य को पूरा करो सफलता जरूर मिलेगी । सिरोया ने यह भी कहा कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा मेवाड़ में हुई तो यहां के संस्कारों से ही वे कनार्टक क्षेत्र में अपना मुकाम बना पाए। बालको को सिरोया ने कहा कि हमेशा माता पिता और गुरुजन का आदर करो आपको सफल होने से कोई नही रोक पाएगा। कार्यक्रम में मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, उपखंड अधिकारी श्री कांत व्यास , प्रधानाचार्य मांगीलाल, मोती लाल ,विधानसभा प्रभारी दिनेश कावड़िया,मनोज पुजारी ,निर्मल लोढा,बाबूलाल कुमट,रतन सिंह कितावत, राकेश खटवड, प्रमोद सामोता,प्रकाश डाँगी,हरीश लावटी ,कैलाश गायरी,राहुल कुमट,बादल शर्मा,बंशीलाल पालीवाल,विजय प्रकाश विप्लवी,बद्रीलाल सोनी,सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!