गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मे 151 बिल्व पत्र के पेड़ रोपे
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर – श्रावण मास के अवसर पर वृक्षम अमृतम सेवा संस्थान ओर कृष्ण कल्याण संस्थान के सयुंक्त तत्वाधान मे गुप्तेश्वर महादेव मंदिर मे महाराज श्री तनमयबन जी के जन्मदिन पर 151 बिल्वपत्र के पेड़ लगाये गए l
वृक्षारोपण कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सी आइ एंटीकरप्शन रतन सिंह, अम्बालाल मेनारिया, रमेश भट्ट, वृक्षम अमृतम के अध्यक्ष गोपेश शर्मा, सचिव यशवंत त्रिवेदी ने 5 – 5 पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की वृक्षम के एग्जीक्यूटिव मेंबर महेश उपाध्याय, भँवरलाल माली, अनिल कुशवाहा, राकेश कुमावत, कृष्ण कल्याण संस्थान की संस्थापिका माया बेन, अध्यक्ष विजय शंकर माली, उपाध्यक्ष एम के गर्ग, प्रीतम सिंह, शम्भू सिंह ने उपस्थित भक्तजनों से 10 – 10 पेड़ लगाकर उनकी रक्षा करने ओर पानी पिलाने की शपथ ली l
अंत मे कार्यक्रम महाराज श्री के आशीवचन के साथ संपन्न हुआ l
धन्यवाद l
