भाजपा देहात जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न
विनोद कुमार रेगर
उदयपुर – भाजपा उदयपुर देहात जिला कार्यसमिति पटेल सर्कल स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया के मुख्य आतिथ्य,जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता ,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद जैन एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।
बैठक में बूथ कार्य विभाजन,पन्ना प्रमुख निर्माण,सरल एप पर डेटा अपलोडिंग कार्य प्रगति,संगठन सरंचना की मजबूती,बूथ के छ कार्यक्रमों ,महाजनसंपर्क अभियान आदि हेतु समीक्षा चर्चा की गई एवं आगामी अभियानो पर कार्ययोजना तैयार की गई ।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल गरासिया ने कहा की राज्य सरकार हर मोर्चे पर विगत चार सालो में विफल रही है। बेरोजगारी,किसानो की बदहाली ,महिला अत्याचार ,अपराध राज्य की पहचान बन चुके है और गहलोत सरकार चुनाव से पहले एक बार फिर अपने झूठे वादों के पिटारे खोल रहे है,राज्य आर्थिक आपातकाल की ओर बढ़ चला हे।प्रदेश उपाध्यक्ष गरासिया ने कहा की जनता कांग्रेस की बदनीयती को समझ चुकी है और अब यह सरकार अंतिम सांसे गिन रही है।
कार्यकर्ता कमर कस ले ओर बूथों पर मतदाताओं से ,जनता से सीधे जुड़ इस सरकार की विफलताओं और केंद्र सरकार की लोक कल्याण के दृष्टिकोण को जन जन के समक्ष रखे ।
भाजपा देहात जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की बूथों पर केडर बेस कार्यकर्ताओ की बूथ टोली का निर्माण और मतदाता सूचियों का वाचन बूथ टोली के माध्यम से हो जाए ।सारा प्रामाणिक डेटा मंडल अध्यक्षों के माध्यम से जिले को प्राप्त हो जाए । और डी श्रेणी और सी श्रेणी के बूथों पर पदाधिकारियों के प्रवास रहे । पदाधिकारी स्वयं के बूथ के साथ डी और सी श्रेणी के बूथ भी गोद लेवे कार्यसमिति को सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर,ताराचंद जैन,सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा,झाड़ोल विधायक बाबू लाल खराड़ी,मावली विधायक धर्म नारायण जोशी ,पूर्व जिलाध्यक्ष तख्त सिंह शक्तावत ने भी संबोधित किया इस अवसर पर जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह आसोलिया,दीपक शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीचंद डांगी,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ऋतु अग्रवाल,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया समेत भाजपा जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे ।
