स्टेडियम हेतु निरीक्षण
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भींडर में खेल ग्राउंड को लेकर वल्लभनगर विधायक प्रिती गजेन्द्र सिंह शक्तावत की अनुशंसा एवं जिला कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार आज दिनांक 10 जुलाई को स्थानीय भैरव रा उ. मा. वि. में प्रस्तावित स्टेडियम निर्माण, 400 मीटर ट्रेक, बॉलीबॉल कोर्ट, बास्केट बाल कोर्ट कबड्डी कोर्ट, खो-खो कोट, तीरंदाजी रेंज, बैण्डमिण्टन कोई जीर्णोद्वार आदि के लिए श्री शकील हुसैन नॉडल खेल अधिकारी (राजीव गांधी शहरी एवं ग्रामीण खेत) ने निरीक्षण किया। इस मौके पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेन्द्र जैन, प्रधानाचार्य रोहित दवे , भेरु सिंह राठौड प्रदेश महामंत्री , शा.शि. संघ, दीपक चावरिया, विजय मेनारिया जिला खेल प्रतिनिधी, हीरालाल सुधार प्रदेश संरक्षक शा. शिसंघ, धमेन्द्र दवे, पंकज चौबीसा, भूपेन्द्र आमेटा, गणेश साहू आदि उपस्थित थे। शकील हुसैन ने आवश्यक रिपोर्ट तै भारत की। रिपोर्ट को जिला कलेक्टर महोदय को प्रेषित करेंगें
