हल से किसान की फसल तो यात्रा से विधानसभा को सींच रहे हैं पूर्व विधायक भीण्डर , खेत में हल चलाकर किसान से किया पूर्व विधायक भीण्डर ने संवाद

कन्हैयालाल मेनारिया,बाँसड़ा । उदयपुर / बाँसड़ा। जहां इस खेत पर पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर हल चलाकर फसल को सींच रहे हैं तो जन संवाद यात्रा निकाल करके आगामी विधानसभा चुनाव की फसल को तैयार भी कर रहे है। किसान की फसल अगले माह तक तैयार हो जायेगी, लेकिन राजनीतिक फसल का परिणाम दिसम्बर तक पता चलेगा। अब देखते किसान जैसे मतदाता भीण्डर की राजनीतिक फसल कैसे पकाते हैं, ये आने वाला समय ही बतायेगा।
जनता सेना राजस्थान द्वारा निकाली जा रही जन संवाद यात्रा में पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर वल्लभनगर विधानसभा के प्रत्येक गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे है। इस दौरान पाणुंद पंचायत क्षेत्र में यात्रा लेकर पहुंचे रणधीर सिंह भीण्डर भिखावनिया गांव में खेत पर काम कर रहे किसान से संवाद करने के लिए पहुंचे। यहां किसान मक्का की फसल की निराई गुड़ाई कर रहा था तो पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर भी खेत में पहुंच करके किसान के साथ हल चलाते हुए किसान से संवाद किया। इस दौरान किसान वालुराम ने बताया कि बहुत मेहनत से खेती करते हैं लेकिन कभी मौसम, कभी उचित कीमत से किसान का ही शोषण होता है। किसान ने बताया कि पिछले साल फसल खराबा होने पर सरकार ने मुआवजा भी नहीं दिया।
पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने किसान से मक्का के फसल की भी जानकारी ली। जिसमें बताया कि इस बार जुन मध्य में बारिश होने से जल्दी बुवाई कर दी। अभी फसल 15 दिन की हो चुकी है। भीण्डर ने करीब 20 मिनिट तक खेत में किसान के साथ हल चलाकर करपा किया, जिससे फसल के साथ पैदा हुए अनुपयोगी पौधे हटाएं।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!