हरित पाठशाला अभियान में कोशीथल विद्यालय के बाहर स्टेट हाईवे 76 पर किया पौधरोपण

विनोद कुमार रेगर
कोशीथल (भीलवाड़ा) – नियमित पौधरोपण करते हुए उनकी देखभाल करें। देखभाल के बिना पौधे पेड़ नहीं बन सकते हैं। उक्त विचार प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोशीथल परिसर के बाहर स्टेट हाईवे 76 पर पौधरोपण के दौरान उपस्थित हरित पाठशाला अभियान से जुड़े छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के समक्ष व्यक्त किए। हरित पाठशाला अभियान प्रभारी रमेशचंद्र वैष्णव ने कहा कि आने वाले समय में विद्यालय परिसर सहित कोशीथल क्षेत्र को हरा भरा बनाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर प्राध्यापक सत्यनारायण गुर्जर, जसवंतसिंह चौधरी, वरिष्ठ अध्यापक लक्ष्मणसिंह शेखावत, कंचन सोनगरा, वासवदत्ता खंडेलवाल, आशा जीनगर, सुमित्रा शर्मा, राहुल सालवी, विनोद रेगर, श्रवण पूरी गोस्वामी, फाईम मंसूरी सहित अन्य उपस्थित थे। हरित पाठशाला अभियान के सदस्य फाईम मंसूरी व विनोद रेगर ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!