रायपुर सहाड़ा विधायक त्रिवेदी ने परिवार के साथ शिव मंदिर में किया अभिषेक
विनोद कुमार रेगर
रायपुर (भीलवाड़ा)- कस्बे के तालाब की पाल स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में रायपुर सहाड़ा विधायक गायत्री देवी त्रिवेदी ने परिवार के साथ शिवलिंग का अभिषेक किया। अभिषेक के दौरान रणदीप त्रिवेदी रेखा त्रिवेदी सहित अन्य परिवार जन उपस्थित थे। विधायक त्रिवेदी ने क्षेत्र में अमन चैन की शिव प्रतिमा के समक्ष मंगल कामना की।
