कोशू में निर्धन प्रतिभावान छात्रों को भामाशाह ने सम्मानित व प्रोत्साहित किया
विनोद कुमार रेगर
कोशीथल (भीलवाड़ा) प्रतिभावान निर्धन छात्र छात्राओं के द्वारा बोर्ड परीक्षाओं सहित अन्य परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने एवं आने वाले वर्षों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम लाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए इस विद्यालय में 56 वर्ष पूर्व अध्यापन कराने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक रणजीतसिंह सेठ भीलवाड़ा से कोशीथल पहुंचे । भामाशाह सिंह ने कक्षा 9 से 12 के निर्धन एवं प्रतिभावान छात्र नरेंद्र टांक, भैरूसिंह पंवार, फाईममोहम्मद मंसूरी, विनोद देशांतरी को विद्यालय पोशाक देकर प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया। आने वाले वर्षों में श्रेष्ठ परिणाम पर भामाशाह एवं सेवानिवृत्त शिक्षक रणजीत सिंह सेठ ने प्रत्येक छात्र को ₹1000 प्रोत्साहन स्वरूप राशि देने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्राध्यापक प्रतिभा तिवारी,सत्यनारायण गुर्जर, जसवंत चौधरी, रमेशचंद्र वैष्णव, लक्ष्मणसिंह शेखावत, कंचन सोनगरा, वासवदत्ता खंडेलवाल, आशा जीनगर,सुमित्रा शर्मा, विद्यालय सहायक दिनेश दाधीच, रुखसाना बानु सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
