7 साल से आशाधाम आश्रम में रह रही कांता को उसके परिवार से मिलाया

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । आशाधाम आश्रम में कांता रावल को विमंदित अवस्था में उसके भाई द्वारा आज ही के दिन 7 जुलाई 2016 को भर्ती करवाया गया था उस समय की स्थिति बहुत गंभीर थी उसके भाई ने बताया कि उसके ऊपर मिट्टी का ढेला गिरने के कारण वह मिट्टी में दब गई थी जिसके कारण उसकी स्थिति ऐसी हुई है उसे घर पर संभालना मुश्किल हो रहा था तथा बहुत इलाज कराने पर भी कोई फर्क नहीं हो रहा था आश्रम में भर्ती कराने के पश्चात यहां पर रहते हुए उसका नियमित ईलाज करवाया गया और मनोवैज्ञानिको व सोशल हेल्थ वर्कर द्वारा नियमित काउंसलिंग व बातचीत की गई जिससे धीरे-धीरे उसकी स्थिति में सुधार हुआ और वह कुछ साफ सफाई तथा स्वयं का दैनिक कार्य करने लगी तथा लोगों से अच्छा व्यवहार करने लगी आज उसका भाई रमण लाल उसकी स्थिति देखकर बहुत खुश हुआ और उसने संस्थापिका सिस्टर डेमियन का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आपने इसे यहां रख कर इसे नया जीवन दिया है जिसे हम कभी नहीं भूल सकते और आपके आशीर्वाद से ही यह सही हुई है आज मैं इसे ठीक होने के बाद घर ले जा रहा हूं। कांता रावल को डूंगरपुर निवासी अपने भाई रमण लाल के साथ घर के लिए विदा किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!