ब्लॉक कार्यकारिणी चुनाव संपन्न हुए

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ पंचायती राज एवं कर्मचारी संघ की ब्लाक कार्यकारिणी के चुनाव आम्रपाली होटल में संपन्न हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष विनोद भारती एवं जिला महामंत्री कमलेश शर्मा, ईश्वर सिंह राठौड़ कुराबड ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम सिंह भाटी, बड़गांव ब्लॉक अध्यक्ष महेश वर्मा ,ब्लॉक महामंत्री कुराबड गोपाल सहित जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जिसमे ब्लॉक मावली कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष पद पर पवन कुमार खटीक, उपाध्यक्ष राकेश कुमार विद्रोही ,सचिव किशन पुरबिया ,सरक्षक महेंद्र सिंह, सभा अध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश किराड , उओ सभाध्यक्ष देदाराम जाट, कोषाध्यक्ष जितेंद्र माली , संगठन मंत्री मनीष द्विवेदी, महिला मंत्री रजनी शर्मा,महिला संगठन मंत्री रचना लोढा, प्रबोधक सदस्य करण सिंह कितावत, मुक्तानंद शर्मा प्रवक्ता चुने गए।
बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई जिसमें 50% उप प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती, तृतीय श्रेणी शिक्षक के ट्रांसफर, शिक्षकों के गैर शैक्षणिक कार्यों पर रोक , पीडी मद के शिक्षकों का वेतन भी पीईईओ के माध्यम से ही किया जाए और शिक्षकों की अनेक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया साथ ही यह निर्णय लिया गया की ज्ञापन के माध्यम से संगठन का एक मांग पत्र शिक्षा अधिकारियों को सौंपा जाए और शीघ्र ही समस्याओं का निस्तारण हो अन्यथा संगठन आंदोलन करेगा।
अतिथियों का स्वागत पवन खटीक ब्लॉक अध्यक्ष विनोद भारती जिला उपाध्यक्ष द्वारा किया गया
प्रांतीय अध्यक्ष शेर सिंह चौहान को ब्लाक कार्यकारिणी की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार विद्रोही ने किया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!