कलाल समाज का सामूहिक विवाह 29 नवंबर को

उदयपुर,विनोद कुमार रेगर । कलाल समाज का सामूहिक विवाह सर्व वर्गीय कलाल संगिनी महिला मंडल ,उदयपुर द्वारा 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि सामूहिक विवाह की बैठक लोकेश चौधरी के अध्यक्षता में रखीं गई। बैठक में सामूहिक विवाह की अभी तक की तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। संगठन की संरक्षक डॉ सुनीता सुहालका व अध्यक्ष मंजू पूर्बिया ने बताया कि सामूहिक विवाह हेतु पांच जोड़ों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सामूहिक विवाह के पंजीयन हेतु वर एवं वधू से ग्यारह -ग्यारह हजार रुपए लिए जाएंगे ।सामूहिक विवाह समिति द्वारा वर वधु को उपहार दिए जाएंगे। बैठक में कई  भामाशाहों ने सामूहिक विवाह हेतु सहयोग राशि की घोषणा  की। कार्यक्रम का संचालन सूर्य प्रकाश सुहालका ने किया। धन्यवाद छगनलाल पूर्बिया ने किया। बैठक में जगदीश सुहालका,संगीता सुहालका,मंजू टांक,ज्योति पूर्बिया,राजकुमारी सुहालका,चीनू पूर्बिया ,सोमिया सुहालका, स्नेहलता सुहालका,कुसुम सुहालका,हंसा पूर्बिया ,अंजना सुहालका,सुचित्रा सुहालका,कल्पना सुहालका उपस्थित थी

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!