राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला कार्यकारिणी गठित,मीणा सलुंबर जिलाध्यक्ष नियुक्त

सराडा,नितेश पटेल । राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) उदयपुर की जिला कार्यकारिणी की बैठक फतह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उदयपुर में पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं संरक्षक श्यामलाल आमेटा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। जिसमे ब्लॉक के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
आमेटा ने नव सत्र में सदस्यता अभियान अध्यापक/अध्यापिका सम्पर्क करने तथा नए सदस्य जोड़ने पर बल दिया।साथ ही संगठन के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा की संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की अपनी पहचान के साथ बरसो से शिक्षक शिक्षार्थी के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न राज्य सरकारों से वार्ता करते हुऐ आज तक अपनी मर्यादित,संयमित कार्यशैली की बदौलत शिक्षको में लोकप्रिय संगठन है।इस संदेश को जिले के शिक्षको तक पहुंचना जाना चाहिए इस हेतू सत्र के आरम्भ में सदस्यता के साथ ही संगठन की रीति नीति से भी शिक्षको को परिचित कराना जरूरी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश सभाध्यक्ष धुलीराम डांगी ने कर्मठ पदाधिकारियों को आह्वान किया की संख्या की तुलना में हमे सच्चे और जुझारू साथियों को संगठन के जुझारू साथियों को नई ज़िम्मेदारी देकर सभी ब्लॉक की कार्यकारिणी में नए शिक्षको और शिक्षिकाओं को मौका देना चाहिए।इस अवसर पर कार्यक्रम का संयोजन करते हुऐ लक्ष्मण पालीवाल ने सभी साथियों से किसी भी प्रकार का मतभेद न रखते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक साथियों को जोड़ने पर बल दिया।विशिष्ट अतिथि संभागीय अध्यक्ष बाल कृष्ण मीणा ने सभी पदाधिकारियों को ब्लॉक लेवल पर मजबूती प्रदान करते हुऐ एक दिवसीय शैक्षिक संगोष्ठी कर शिक्षको की समस्याओं को संकलित कर प्रदेश कार्यकारिणी के द्वारा राज्य सरकार तक पहुंचा कर विभिन्न समस्याओं के निराकरण करने के साथ ही युवाओं को कार्यकारिणी में सम्मिलित करने को कहा इस हेतु सभी मार्गदर्शक तथा संरक्षक मण्डल द्वारा आवश्यक सहयोग करने का आग्रह किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष लच्छी राम गुर्जर,संयुक्त सचिव उदयलाल डामोर ने भी प्रदेश कार्यकारिणी के भूमिका सक्रिय निभाते हुए शिक्षकों की समस्याओं को निराकरण हेतु योगदान देने हेतु अपनी प्रतिबद्ता व्यक्त की।इसी क्रम में कन्हैया लाल मीणा,देवीलाल भुधरा,उपेन्द्र मीणा,सुरेश कुमार व्यास,रोड़ी लाल पटेल,शंकर लाल खटीक ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर नए जिले सलुंबर के गठन पर जिलाध्यक्ष के पद पर सराडा क्षेत्र के निम्बोदा निवासी कन्हैयालाल मीणा और उदयपुर के लिए जिलाध्यक्ष पद पर लक्ष्मण लाल पालीवाल को सर्वसम्मति से चुना गया।साथ ही जिला मंत्री उदयपुर हेतु विजय कुमार आमेटा को चुना गया।दोनो ही जिलाध्यक्षों को जल्द ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा कर प्रदेश कार्यकारिणी से अनुमोदन कराने को कहा गया।इस अवसर पर पातेय वेतन पर कार्यरत शिक्षकों की समस्या का अतिशीघ्र निराकरण करने हेतु ज्ञापन तैयार किया गया साथ ही सदस्यता अभियान हेतु डायरिया वितरण की गई।बैठक में स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चेतन पानेरी ने सभी का स्वागत अभिनंदन के साथ ही आभार व्यक्त किया तथा संगठन की शक्ति की महत्ता बताई।बैठक में राधा मोहन पालीवाल,तुलसी राम डांगी,कमल चंद डांगी,सूर्य प्रकाश पालीवाल,चन्द्र शेखर पालीवाल,मणिलाल कलाल और शंकर लाल पटेल आदि ने प्रतिवेदन तैयार कर ज्ञापन की रूपरेखा तैयार की।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!