मेवाड़ जनशक्ति दल ने बच्चो के संग बिताए खुशी के पल
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । मेवाड़ जनशक्ति दल उदयपुर के जिला उपाध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया की रविवार को मेवाड़ जनशक्ति दल के संस्थापक नरेश शर्मा के निर्देश अनुसार उदयपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बालको के स्वास्थ्य,आवास और शिक्षा को समझने के लिए एक दिन का ग्रामीण प्रवास का कार्यक्रम रखा गया जिसके अंतर्गत सलूंबर जिले के दौलपुरा, खेराड,इडाना में बालको के साथ समय व्यतीत किया ,उनके साथ खेले ,उन्हें बिस्किट एवम फलों का रस वितरित किया गया ,बच्चो के परिजनों से मिला गया तथा उनसे बच्चो की शैक्षणिक,शारीरिक उन्नति पर चर्चा की गई, मेवाड़ जनशक्ति दल के उपाध्यक्ष आकाश बागड़ी ने बताया की आज का प्रवास जीवन में आनंद भरने जैसा रहा ,बच्चो के साथ खेलकर अपना बचपन याद आया और हर परिस्थिति में खुश रहने का राज जाना ,बहुत कुछ सीखने को मिला ,प्रवास में मेवाड़ जनशक्ति दल के भरत साहु,चिराग तोषनीवाल,दिलीप साहू मौजूद रहे
