मावली में मूसलाधार बारिश

मावली, ओमप्रकाश सोनी ।

मावली में मानसून की दस्तक के साथ मंगलवार को क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई।
सुबह से धूप के बीच दोपहर को बादल छाए ओर बारिश का दौर शुरू हुआ। एक आधा घण्टे तक मूसलाधार बारिश के बाद रुक रुक कर बारिश का दौर चलने से कई जगह पानी ही पानी भर गया।

बारिश होने से गर्मी से राहत मिली। मावली के सदर बाजार में स्थित सब्जी मंडी , फतहनगर रॉड,उदयपुर रॉड पर कई जगह पानी भर गया।
जिससे व्यापारी व राहगीरों को समस्या का सामना करना पड़ा।
आसपास के खेतों में पानी भर गया।वर्तमान में किसान खेतो में मक्का,ज्वार, मूंगफली आदि फसलों की बुवाई कर चुके है।
वही कुछ खेतो में बुवाई करना बाकी है।बारिश होने से फसलों को राहत मिली।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!