राज्य सरकार ने विकास के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण किया है — विधायक डॉ. परमार
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । विधायक डाक्टर दयाराम परमार ने कहा कि राज्य सरकार ने विकास के कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण किया । डाक्टर परमार आज उपखण्ड ऋषभदेव की नवसृजित उप तहसील कल्याणपुर कार्यालय काbउद्घाटन कर नव नियुक्त नायब तहसीलदार न्याज मोहम्मद को पदभार संभालवाने के बाद आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के पद से समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में कमी नहीं रखीं है। फिर भी जहाँ आवश्यकता है, आने वाले समय में करवाये जायेगे । प्रशासन को सुदृढीकरण एवं जनता को नजदीक राजस्व कार्य करवाने के लिए उप तहसील कल्याणपुर सृजित की है ।

समारोह में अतिथियों का स्वागत करते हुए तहसीलदार श्यामसिंह चारण ने बताया कि उप तहसील कल्याणपुर में पटवार मण्डल कल्याणपुर, कटेव, पण्डयावाडा, ढेलाना, बिछीवाडा, घोडी एंव निचला माण्डवा आते हैं। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक डाक्टर दयाराम परमार, अध्यक्षता पंचायत समिति की प्रधान केशर देवी मीणा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऋषभदेव के रुपलाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष अमरसिंह परमार, राजेन्द्र मीणा थे। समारोह को देवी मीणा, रुपलाल मीणा, अमरसिंह परमार, उप सरपंच सुरेन्द्र सिंह, कृष्ण ने भी सम्बोधित किया। प्रधान केशर इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खेरवाडा प्रवक्ता गणेश मीणा, सुरेन्द्र परमार, संगठन महामंत्री दिलीप परमार, करण सिंह, धूलेश्वर मीणा, विकास अधिकारी हीराराम मेघवाल, सरपंच दूर्गा देवी मीणा उपस्थित थी। संचालन नरेंद्र पण्डया ने किया ।
