डांगी पटेल पाटीदार समाज ने असम राज्यपाल का किया स्वागत
बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । डांगी पटेल पाटीदार समाज के 5 जिलों के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का स्वागत किया। सोमवार सुबह को डबोक एयरपोर्ट पर डांगी पटेल पाटीदार समाज के 5 जिलों के प्रतिनिधि मंडल ने स्वागत व सम्मान कर आगे के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि डांगी पटेल पाटीदार समाज का जीवन भर ऋणी रहूंगा। मेहनत का समाज सदैव हर वर्ग को आगे लाने की बात का परिचय देता हैं। डांगी पटेल पाटीदार समाज सेवा का सिरमौर हैं। इस अवसर पर मे समाजसेवी उदयलाल डांगी के नेतृत्व में हीरालाल झाडोल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेलजी भाई पटेल, केवलराम खलील, कवि पटेल सन्नाटा, महेश उदैया, वाजेंग उदपुरा, लाल गरडा, शंकर अन्नपूर्णा एवं कई समाज बंधु मौजूद रहे।
