132 केविग्रिड सब स्टेशन भटेवर में मानसून पूर्व रखरखाव के चलते गांवो व कस्बों में बन्द रहेगी बिजली आपूर्ति

बाँसड़ा,कन्हैयालाल मेनारिया । 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन भटेवर में मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव के चलते 25 जून रविवार को कई गांवों व कस्बों में सुबह से शाम तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वल्लभनगर सहायक अभियंता गिरिराज प्रसाद मेहर व भटेवर सहायक अभियंता रमेश चौधरी ने बताया की विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था के लिए रविवार को 132 केवीग्रिड सब स्टेशन भटेवर में मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव का कार्य करवाया जाना है। जिसके कारण 132 केवीग्रिड सबस्टेशन भटेवर से जुड़ने वाले 33 केवी जीएसएस वल्लभनगर, भटेवर, खेरोदा, अमरपुरा, भोपाखेड़ा, लक्ष्मणपुरा, गुपड़ी, मिठानिम, करणपुर, पूरियाखेड़ी, गोटीपा, महाराज की खेड़ी, बांसलिया, धमानिया, बड़गांव, तारावट, मोरजाई, बाघथल, बालाथल, सियाखेड़ी, वाजमियां, मुंडोल, शंभूपुरा, विजयपुरा, नाडिया खेड़ी, मेनार, वाना, बरोड़िया, नवानिया, किकावास, मेनपुरिया, अघोरिया, खड़ौदा, नाहरपुरा, रुण्डेड़ा, ईंटाली सहित आस पास के गांवों एवं कस्बों में 25 जून रविवार को सुबह 10 बजे से शाम को 6 बजे तक 8 घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति को बंद रखा जाएगा।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!