बर्ड विलेज मेनार गांव से उतर भारत की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ तीर्थ यात्रियों का जत्था करीब 22 दिन की यात्रा के बाद शनिवार सुबह पुनः लौटा

मेनार,कन्हैयालाल मेनारिया । बर्ड विलेज मेनार गांव से उतर भारत की तीर्थ यात्रा पर रवाना हुआ 35 तीर्थ यात्रियों का जत्था करीब 22 दिन की यात्रा के बाद शनिवार सुबह पुनः लौटा। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्म जोशी से स्वागत कर निज आवास पर पहंुचाया। इस दौरान यात्रियों के अन्य गावं में रहने वाले रिश्तेदार भी स्वागत रस्म में शामील हुए।

गांव के ही लोकेश मेनारिया ने बताया कि यह तीर्थ यात्रियों को जत्था गत दो जून को रवाना हुआ था। जिसमें मेनार के 16, रुण्डेडा, पानेरियों की मादड़ी और मावली डांगीयान के छह छह यात्री थे वहीं सलूंबर के दो धर्म प्रेमी थे। जो उत्तराखण्ड के केदारनाथ , बद्री नाथ , गंगोत्री-यमनोत्री का दर्शन कर शनिवार को सकुशल मेनार पहंचे। यात्रियों की अगवानी करने के लिए मेनारवासी डीजे की डीजे की धुन पर थिरकते ब्रह्म सागर पाल के किनारे स्थित पथवारी स्थानक पहंुचे । जहां गंगा मैया पूजन के बाद तीर्थयात्रियों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। वही इसके बाद ढोल नगाड़ों व डीजे के साथ सभी अम्बा माता मंदिर, नीम का चौराहा,चारभुजा मंदिर, थंभ चौक से निज आवास पहुंचे। इस दौरान तीर्थ यात्रा पर धर्मप्रमियों के परिवारों की महिलाएं सिर पर ज्वारे लेकर चल रही थी वही अन्य महिलाएं मंगल गीत गाती स्वागत की परपरा निर्वाहित कर रही थी। यात्रा से लौटे लोगों ने यात्रा संयोजक राजू भाई मेनारिया द्वारा की गई उत्कृष्ट सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा की। आपको बता दें कि राजूभाई मेनारिया ट्यरिज्म के पेशे से जडे हुए है और पिछले बीस साल में हजारों लोगों को तीर्थ यात्रा पर ले जा चुके है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!